Posts

Dehradun to Diwali Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरी खबर

Image
 Dehradun to Diwali Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन,  दीपावली पर यूपी, बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से हावड़ा और देहरादून से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-हावड़ा दीपावली स्पेशल 20 और 27 अक्तूबर को देहरादून से संचालित की जाएगी। जबकि, देहरादून-मुजफ्फरपुर दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 और 23 अक्तूबर को होगा। हावड़ा-देहरादून स्पेशल ट्रेन को 21 और 28 अक्तूबर को हावड़ा से दून के लिए संचालित किया जाएगा। जबकि मुजफ्फरपुर-देहरादून दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 और 24 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से किया जाएगा।  दीपावली पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। जिसके चलते देहरादून से इन राज्यों को जाने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। स्थिति यह है कि देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-...